Career News: Indian Institute of Management (IIM) Kozhikode ने आज Common Admission Test (CAT 2025) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार CAT 2025 स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 2.58 लाख MBA उम्मीदवारों में से 12 ने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं, जिनमें से 9 इंजीनियर हैं।
2.95 लाख उम्मीदवारों ने कराया था Registration
CAT रिजल्ट 2025 के आंकड़ों के अनुसार, 0.97 लाख महिला, 1.61 लाख पुरुष और 9 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। IIM CAT 2025 परीक्षा के लिए कुल 2.95 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उम्मीदवार अपने CAT यूजर ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके CAT 2025 रिजल्ट लिंक एक्सेस कर सकते हैं। IIM कोझिकोड ने 4 दिसंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और CAT 2025 के लिए फाइनल आंसर की 17 दिसंबर को शेयर की गई थी।
30 नंवबर को आयोजित किया गया था Entrance Exam
PGDM, MBA एडमिशन के लिए CAT 2025 एंट्रेंस एग्जाम 30 नवंबर को भारत के 170 शहरों में 339 टेस्ट सेंटर्स पर आयोजित किया गया था। परीक्षा कई शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे, दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे और 3:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
CAT परीक्षा में 14 उम्मीदवारों ने हासिल की 100 परसेंटाइल
CAT रिजल्ट के साथ टॉपर्स की राज्य-वार लिस्ट भी जारी की गई है। CAT 2025 टॉपर्स की लिस्ट में राज्य, कैटेगरी और एकेडमिक्स के हिसाब से 100 और 99.99 परसेंटाइल हासिल करने वाले शामिल हैं। पिछले साल, CAT परीक्षा में 14 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल और 29 उम्मीदवारों ने 99.99 परसेंटाइल हासिल किए थे।
Read more- Jharkhand Special Teacher Vacancy 2025: 3451 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू
CAT 2025 Scorecard: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
CAT परीक्षा का रिजल्ट सिर्फ लॉग इन करके ही एक्सेस किया जा सकता है। IIM CAT 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस नीचे दिया गया है।
- ऑफिशियल IIMCAT वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- ‘CAT रिजल्ट/स्कोरकार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना सही CAT यूजर ID और पासवर्ड डालें।
- स्कोरकार्ड टैब पर जाएं और डाउनलोड पर क्लिक करें।
- CAT 2025 का स्कोर कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।













