Gumla News: गुमला जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मुठभेड़ में 15 लाख रुपये के इनामी और पीएलएफआई के कुख्यात कमांडर मार्टिन केरकेट्टा को ढेर कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि मार्टिन अपने 8 से 10 साथियों के साथ कामडारा के पारही चंगाबाड़ी के जंगलों में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा था. इसी इनपुट पर पुलिस ने बीती रात विशेष टीम के साथ इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया.
जैसे ही उग्रवादियों को पुलिस की मौजूदगी का आभास हुआ, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और करीब 1 घंटे तक मुठभेड़ चली. इसके बाद उग्रवादी जंगल की ओर भाग गए.
read more- शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव स्थगित
कमांडर की मौके पर ही मौत
मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में पुलिस को एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान मार्टिन केरकेट्टा के रूप में की गई. मौके से हथियार भी जब्त किए गए हैं.
सूत्रों की मानें तो 2-3 अन्य उग्रवादियों को भी गोली लगी है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.
दिनेश गोप का करीबी था मार्टिन
मार्टिन केरकेट्टा, पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का करीबी रहा है. दोनों ने साथ में लापुंग स्कूल से पढ़ाई की थी. दिनेश गोप की नेपाल से गिरफ्तारी के बाद, मार्टिन ही संगठन की कमान संभाल रहा था.
उसके खिलाफ 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसकी मौत से पीएलएफआई को बड़ा झटका माना जा रहा है.
read more- लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! RBI का ये फैसला करेगा आपकी बचत दोगुनी!
पुलिस का मानना है कि कुछ उग्रवादी अब भी जंगल में छिपे हो सकते हैं, इसलिए क्षेत्र में तलाशी अभियान लगातार जारी है.












