Career News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की लगभग 28,000 रिक्तियों को भरने के लिए TRE-4 (विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा) का आयोजन करने जा रहा है। इस संबंध में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी।
TRE-4 परीक्षा शेड्यूल:
-
परीक्षा तिथि: 16 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025
-
परिणाम जारी होने की तिथि: 20 जनवरी से 24 जनवरी 2026 के बीच
-
कुछ जिलों से रिक्तियों का विवरण आना अभी बाकी है। अंतिम रिक्तियों की अधियाचना जल्द ही बीपीएससी को भेजी जाएगी।
अंतर-जिला तबादला: 5 से 13 सितंबर तक आवेदन
शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य में कार्यरत शिक्षकों के अंतर-जिला तबादले के लिए भी प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
-
ऑनलाइन आवेदन तिथि: 5 सितंबर से 13 सितंबर 2025
-
शिक्षक अपनी पसंद के तीन जिलों का विकल्प दे सकेंगे।
-
तबादला प्रक्रिया: 14 से 16 सितंबर के बीच
-
जिला आवंटन: 18 सितंबर तक
-
जिला स्तर पर गठित समिति छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर स्कूलों का चयन करेगी।
बिहार STET 2025: पात्रता परीक्षा से पहले मौका
TRE-4 से पहले बिहार बोर्ड द्वारा बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का आयोजन किया जाएगा।
-
ऑनलाइन आवेदन: 5 सितंबर से 13 सितंबर 2025
-
परीक्षा तिथि: 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025
-
रिजल्ट जारी: 1 नवंबर 2025
read more- Rain Alert! झारखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश, देखें लिस्ट













