रांची: रांची रेल मंडल के अंतर्गत यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत और सावधानी दोनों की खबर है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए , 1 जुलाई 2025 से कुछ प्रमुख ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ा दी है, जबकि विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी या उनके प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है.
कोच की संख्या में बढ़ोतरी
निम्न ट्रेनों में अब अधिक स्लीपर कोच उपलब्ध होंगे:
– 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस: 3 जुलाई से स्लीपर कोच की संख्या 5 से बढ़ाकर 6
– 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस: 4 जुलाई से यही बदलाव
– 18619 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस: 1 जुलाई से 9 की बजाय 10 स्लीपर कोच
– 18620 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस: 2 जुलाई से यही बदलाव
– 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस: 1 जुलाई से 6 की जगह 7 स्लीपर कोच
– 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस: 2 जुलाई से यही व्यवस्था लागू
read more: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने से भारी तबाही, राहत कार्य जारी
इन ट्रेनों का संचालन होगा रद्द
विकास कार्य के मद्देनज़र जुलाई और अगस्त महीने की कई तिथियों में निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी:
– 18602/18601 हटिया-टाटानगर हटिया एक्सप्रेस
– 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर
– 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर
रद्द रहने की तिथियाँ: 02 से 31 जुलाई एवं 02 से 31 अगस्त के बीच विशेष तिथियों पर
अस्थायीय रूप में हटिया मेमू सेवा में बदलाव
– 13503/13504 वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान मेमू ट्रेन अब बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी
– बोकारो से हटिया के बीच परिचालन स्थगित रहेगा
read more: बिहार में चुनावी साल में प्रशासनिक फेरबदल, 500 से अधिक अधिकारियों का हुआ तबादला
प्रभावित तिथियाँ: 02 से 31 जुलाई एवं 02 से 31 अगस्त के बीच चयनित दिन












