Entertainment News: बिग बॉस 19 का ताज़ा प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सलमान खान सिंगर अमाल मलिक पर जमकर गुस्सा करते नज़र आए। शो के दौरान अमाल की लगातार गालियों और बाकी कंटेस्टेंट्स के परिवार को लेकर किए गए भद्दे कमेंट्स पर सलमान ने उन्हें सख्त शब्दों में आईना दिखाया।
सलमान ने कहा कि जब आप शो में आए थे तो आपने बताया था कि आप अपनी इमेज सुधारने की कोशिश करेंगे, लेकिन यहां आकर विपरीत ही हो रहा है। हर वक्त गाली-गलौज और परिवारों को टारगेट करने से आपकी छवि और खराब हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आपके फैंस में बच्चे भी हैं, क्या आप चाहते हैं कि वो भी इस भाषा का इस्तेमाल करें?
“टैलेंट बर्बाद मत करो” – सलमान
सलमान ने आगे अमाल को समझाते हुए कहा कि वह बेहद टैलेंटेड हैं और उन्हें अपना हुनर बर्बाद नहीं करना चाहिए। सलमान चाहते हैं कि अमाल शो से एक विनर की तरह बाहर निकलें। इस डांट के बाद अमाल चुपचाप सलमान की बातों से सहमत होते दिखे।
Read more- सावधान! 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, हर जेब और हर घर पर पड़ेगा असर
गौहर खान का वार
इस हफ्ते शो में गौहर खान भी गेस्ट के तौर पर नज़र आएंगी। गौहर ने अपने जेठ आवेज दरबार को गेम में एक्टिव रहने की सलाह दी और साथ ही अमाल मलिक को दोहरा चेहरा दिखाने का आरोप लगाते हुए “दोगला” कहा। इस प्रोमो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ हो गई है।
एलिमिनेशन की चर्चा
फैंस अब उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि इस हफ्ते कौन घर से बेघर होगा। चर्चा है कि आवेज दरबार का सफर यहीं खत्म हो सकता है और वे घर से बाहर हो जाएंगे। वहीं भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी को सीक्रेट रूम भेजे जाने की खबर सामने आ रही है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आज रात बिग बॉस 19 के एपिसोड में क्या नया ट्विस्ट आता है।
Read more- रांची दुर्गा पूजा: रात में चलेगी बस सेवा, ट्रैफिक रूट बदले, जानें पूरी डिटेल













