Television news: एक्ट्रेस और बिग्बोस की फेम मन्नारा चोप्रा के पिता रमण राय हांडा का 71 साल में निधन हो गया. मन्नारा के पिता का निधन सोमवार को हुआ और इसकी खबर मन्नारा ने सोमवार सांझ को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके दी. मन्नारा चोप्रा और उनके परिवार के लिए ये बेहद दुःख की घड़ी है, मन्नारा ने अपने पापा को फ़ादर्स डे के अगले दिन ही खो दिया.
जानकारी के मुताबिक़ मन्नारा के पापा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, उनकी तबियत ठीक नहीं थी जिसके लिए उनका इलाज़ भी चल रहा था. मन्नारा के पापा की हालत इतनी गंभीर हो चुकी थी की डॉ.की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनका देहांत हो गया.
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
बता दें की मन्नारा ने अपने पापा के निधन की खबर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके दी,जिसमे उन्होंने लिखा था की ‘’बहुत दुःख और भारी मनन के साथ हम आपको सूचित करते है की हमारे पिता रमन राय हांडा की मृत्यु हो गई है , हमारे घर के मजबूत स्तंभ अब हमारे बिच नहीं रहे है.’’
मन्नारा और उनके परिवार के लिए बहुत दुःख का समय है, इस पोस्ट के बाद से मन्नारा के दोस्त और इंडस्ट्री के लोग उन्हें सान्तवना दे रहे.
सीनियर कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और प्रशासनिक गतिविधियों पर जमीनी रिपोर्टिंग।









