पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले में आदिवासी परिवार के पांच लोगों को जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली घटना पर कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इस मामले की गहन जांच के लिए एक पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।
इस जांच दल का नेतृत्व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की करेंगे। कमेटी के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। यह टीम आज ही पूर्णिया के लिए रवाना हो चुकी है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने राज्य सरकार से मामले की CBI जांच कराने की भी मांग की।
पूर्णिया हत्याकांड पर राजनीति गरमाई
पूर्णिया की घटना ने पूरे बिहार में आक्रोश फैला दिया है। विपक्षी दल लगातार राज्य सरकार को घेर रहे हैं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।
घटना का पृष्ठभूमि
गौरतलब है कि पूर्णिया में कुछ दिन पहले अज्ञात अपराधियों ने एक आदिवासी परिवार के पांच सदस्यों को घर में बंद कर जिंदा जला दिया। इस वीभत्स घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है।












