Viral News: भारत में अक्सर विदेशी बहुओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर धूम मचा रहा है, जिसमें एक बिहारी युवक ने चीनी लड़की से शादी की और शादी के बाद जब वह अपनी दुल्हन को गांव लेकर आया तो सब चौंक गए। खास बात यह है कि विदेशी दुल्हन ने हिंदी में सवालों के जवाब दिए, जिसे सुनकर लोग फिदा हो गए।
चीनी बहू ने दिल जीत लिया
वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स दुल्हन का इंटरव्यू ले रहा है। सवाल पूछा गया, “मम्मी मानती हैं आपको?” इस पर दुल्हन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हां मानती हैं।” फिर सवाल हुआ, “परिवार वाले तंग तो नहीं करते?” इस पर उसने सरल शब्दों में कहा, “नहीं।” जब उससे पूछा गया कि “चीन में इस तरह की शादी होती है क्या?” तो दुल्हन ने अंग्रेजी में जवाब दिया, “इस तरह से नहीं।”
लोग बोले – ‘सीख जाएगी पूरी हिंदी’
जब विदेशी बहू से पूछा गया कि उसने भारत में मंदिर घूमे तो कैसा लगा, तो इस पर वह थोड़ी कंफ्यूज हुई। उसके पति ने सवाल चीनी भाषा में समझाया और उसने जवाब दिया, “बहुत दिलचस्प।” पति ने बताया कि वह हिंदी सीख रही है और जल्द ही पूरी तरह से समझने लगेगी।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @_amresh_kushwaha ने शेयर किया है और अब तक इसे 33 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन
वीडियो पर कमेंट सेक्शन में लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
- एक यूजर ने लिखा, “कोई बात नहीं भाई, यह भी जल्दी हिंदी सीख जाएगी।”
- दूसरे ने मजाक किया, “वाह भाई, चाइना का माल ले आया।”
- वहीं कुछ लोगों ने गंभीरता से लिखा, “बिहार के लड़के अब विदेशी दुल्हन ला रहे हैं, अपनी लड़कियों के बारे में भी सोचो।”
भारत में विदेशी बहू ट्रेंड?
भारत में विदेशी दुल्हनों के प्रति लोगों की सोच मिली-जुली है। कुछ इसे गर्व की बात मानते हैं तो कुछ को लगता है कि वे भारतीय संस्कृति में घुल मिल नहीं पातीं। मगर इस वीडियो ने साबित कर दिया कि प्यार भाषा और संस्कृति की सीमाएं नहीं देखता।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









