Gumla News: गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रांची–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर कामडारा बस्ती के पास हुआ।
Read more- झारखंड में मॉनसून सक्रिय, इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
जानकारी के अनुसार, विष्णु लोहरा और उसका दोस्त जतरू स्वासी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने पर ट्रक के नीचे चले गए। मौके पर ही विष्णु लोहरा की मौत हो गई, जबकि जतरू स्वासी बुरी तरह घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर किया गया है।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है
Read more- Breaking News: JJMP के तीन उग्रवादी ढेर, गुमला पुलिस को मिली सफलता












