National News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी की यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें, नितीन नबीन लंबे समय से भाजपा में सक्रिय सदस्य रहें। इनसे पहले इस पद की कमान जे.पी नड्डा संभाल रहें थे।
Read more- रांची में बढ़ा पारा, लोगों को मिली राहत, पर इन जिलों में अभी भी ठंड का कहर
पार्टी के इस फैसले को संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन संगठनात्मक कार्यों को गति देने के साथ-साथ राज्यों में पार्टी की गतिविधियों को और सशक्त करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
Read more- Holiday Alert: 2026 में 34 दिन की छुट्टी! झारखंड का अवकाश कैलेंडर जारी













