Jharkhand News: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार शाम देवघर पहुंचेंगे। दो दिवसीय झारखंड दौरे के दौरान वे पार्टी से जुड़े कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा ने जानकारी दी कि नड्डा का विमान शाम 7:30 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। इसके बाद वे रात 8:45 बजे प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, आगामी चुनावी रणनीतियों और संगठनात्मक मजबूती पर गहन चर्चा होने की संभावना है।
Read more- झारखंड में कड़ाके की ठंड: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से तापमान में तेज गिरावट
नड्डा के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि झारखंड में BJP आने वाले महीनों में अपनी रणनीति को और मजबूत करने की तैयारी में है।
Read more- Indigo का ऑपरेशन क्रैश! 200+ फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी










