कोडरमा। भाजपा नही चाहती की देश के गरीबों के बच्चे देश के अव्वल विश्वविद्यालय जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर सके, इसलिए जेएनयू को लेकर झूठ फैलाती है। भाजपा सरकार के खिलाफ जेएनयू ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार और महिला सुरक्षा को लेकर हमेशा आवाज़ बुलंद की है। इसबार कोडरमा में पैसेवालों और खून पसीना बहाने वालों के बीच लड़ाई है। मेहनतकश आवाम बदलाव के पक्ष में खड़ा होकर भाजपा को हराने के लिए उत्साहित है। कोडरमा की आवाज़ संसद में अब विनोद कुमार सिंह के रूप में गूंजेगी।
उक्त बातें जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष काॅमरेड धनंजय कुमार ने लरियाडीह में आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोध्ंत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार मुद्दे से भाग रही है और ध्यान भटकाओ अभियान चला रही है। मगर जनता भाजपा और पीएम मोदी को मुद्दे से भागने नही देंगे। वहीं प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता राजद नेता रामबचन यादव व संचालन सीपीआई नेता प्रकाश रजक ने किया। वहीं इंडिया गठबंधन के जिला संयोजक सह राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि खेत खलिहान से लेकर गली मुहल्ले तक बदलाव की लहर है। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता गली गली में मेहनत कर रहें है। इंडिया गठबंधन को अप्रत्याशित मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा बौखला गयी है। मुद्दों से भटकाने के लिए इधर-उधर और हिन्दू मुसलमान का गीत गा रहें है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी प्रखंडों में डोर टू डोर अभियान चल रहा है।
वहीं अवधेश प्रसाद यादव, महादेव राम, इंद्रदेव राम, भगीरथ पासवान, मनोज सहाय पिंकू, बसपा नेता प्रकाश अंबेडकर, सीपीएम नेता असीम सरकार, सरफराज नवाज, महेंद्र यादव, मो. मुबारक ने संबोधित करते हुए कहा कि बदलाव के लिए भाकपा माले उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की। मौके पर रघुनाथ दास, महेश यादव, कन्हाई यादव, रामचंद्र यादव, सहदेव यादव, क्युमुद्दीन, समसुद्दीन अंसारी, रामेश्वर यादव, महेश सिंह, सोनू कुमार, पारस कुमार, असगर अली, लक्ष्मण रजक, गौतम कुमार, सुभाष कुमार, भीम कुमार, दामोदर दास आदि मौजूद थे।