Sports : बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की तेज़ गेंदबाज जहानारा आलम ने एक सनसीखेज खुलासा किया है जिसने क्रिकेट की दुनिया को हिलाकर रख दिया है। खिलाड़ी ने बांग्लादेश क्रिकेट के कई अधिकारियों पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। गेंदबाज ने खुलासा किया कि शिकायत करने के बावजूद उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
Read More-ट्यूशन पढ़ने निकले छात्र का खदान से शव मिलने से मची हड़कंप, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
पूर्व सेलेक्टर मंजुरुल इस्लाम समेत कई अफसरों पर बड़े आरोप
तेज़ गेंदबाज जहानारा आलम ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि पूर्व सेलेक्टर मंजुरुल इस्लाम समेत कई अफसर अक्सर खिलाड़ियों के साथ गलत हरकत करते हैं। महिला खिलाड़ी ने दावा किया कि 2022 वर्ल्ड कप के दौरान मंजुरुल ने खिलाड़ियों के साथ ओझी हरकतें की।
Read More-ट्रंप की बड़ी घोषणा, कजाकिस्तान बनेगा अब्राहम समझौते का नया सदस्य
खिलाड़ियों से पूछते थे निजी सवाल
वे खिलाड़ियों से निजी और प्राइवेट सवाल पूछते थे। इसको लेकर उन्होंने बोर्ड के CEO और डायरेक्टर से शिकायत भी की पर उसकी बातों को दबा दिया गया।
Read More-5 साल बाद मिस्ट्री मर्डर का खुलासा, इस छोटेे से वजह ने ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार
आगे जहानारा आलम ने कहा कि मैंने हमेशा क्रिकेट को परिवार माना, लेकिन अब बोलना जरुरी था ताकि आने वाली लड़कियां सुरक्षित माहौल के बीच में खेल सकें। जहानारा के इस खुलासे से बांग्लादेश क्रिकेट को हिलाकर रख दिया है।












