National News: पंजाब में आई बाढ़ से फैली तबाही के बीच कई पंजाबी और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने आगे बढ़कर मानवता की मिसाल पेश की है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क, गुरु रंधावा, सोनू सूद, करण औजला, रंजीत बावा और राज कुंद्रा जैसे बड़े नाम सामने आए हैं।
दिलजीत दोसांझ ने गोद लिए 10 गांव
पंजाबी सुपरस्टार और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ ने बाढ़ से प्रभावित 10 गांवों को गोद लेने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे इन गांवों के पुनर्निर्माण और राहत कार्यों में हर संभव मदद करेंगे।
एमी विर्क ने लिए 200 घरों की जिम्मेदारी
सिंगर एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि “हम 200 घरों को गोद ले रहे हैं, ताकि उन परिवारों को फिर से जीने की उम्मीद दी जा सके, जिन्होंने सब कुछ खो
गुरु रंधावा ने पहुंचाया राशन और पीने का पानी
सिंगर गुरु रंधावा ने प्रभावित इलाकों में राशन और पीने का पानी बांटा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि जितना हो सके, उतनी मदद जरूर करें।
सोनू सूद: “पंजाब मेरी रूह है”
एक्टर सोनू सूद, जो खुद पंजाब के मोगा से हैं, ने ऐलान किया है कि कोई भी ज़रूरतमंद उनसे बेहिचक संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि “हम हर किसी को दोबारा खड़ा करने में मदद करेंगे, चाहे सब कुछ दांव पर क्यों ना लगाना पड़े।”
रंजीत बावा करेंगे शो की कमाई दान
सिंगर रंजीत बावा ने घोषणा की है कि उनके अल्बर्टा शो से होने वाली पूरी कमाई बाढ़ पीड़ितों को दान की जाएगी।
read more- बिहार में हर महिला के खाते में आएंगे ₹10,000– जानिए कौन और कैसे उठा सकता है फायदा!
करण औजला की भावुक अपील
करण औजला ने वीडियो जारी कर कहा कि उनकी टीम ज़मीनी स्तर पर लोगों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि “जब पानी उतर जाएगा, तब असली तबाही सामने आएगी। इसलिए हमें लगातार मदद करनी होगी।”
राज कुंद्रा देंगे फिल्म की कमाई
एक्टर और प्रोड्यूसर राज कुंद्रा ने ऐलान किया है कि उनकी आने वाली पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ की पहले दिन की कमाई बाढ़ राहत कार्यों में दान की जाएगी।
read more- पाकिस्तान से हथियार मंगवाता था अमन साहु गैंग, मयंक सिंह का बड़ा खुलासा
अब तक 1,312 गांव बाढ़ से प्रभावित
पंजाब के 9 जिले — फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला — बाढ़ की चपेट में हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1,312 गांवों में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।













