Ranchi News: झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद राज्य सरकार ने 1994 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को झारखंड की प्रभारी पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में नियुक्त किया है।
Read more- सारंडा जंगल में मुठभेड़: कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच घंटों चली गोलीबारी
कौन है तदाशा मिश्रा?
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। वर्तमान में तदाशा मिश्रा इसी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। विभागीय आदेश के अनुसार, स्थायी नियुक्ति होने तक वे झारखंड पुलिस की प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्यभार संभालेंगी।
बताया जा रहा है कि मिश्रा अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव और मजबूत नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाती हैं। उनकी नियुक्ति को राज्य पुलिस प्रशासन में नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।
Read more- Breaking: 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की नई प्रभारी डीजीपी











