Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार सुबह अपने गृह क्षेत्र बख्तियारपुर में मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने उंगली पर लगी स्याही मीडिया को दिखाकर मतदान का प्रमाण दिया, हालांकि उन्होंने पत्रकारों से कोई बातचीत नहीं की।
बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 के दौरान बख्तियारपुर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। pic.twitter.com/1lmiGeOkEY
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 6, 2025
वोटिंग के बाद सीएम नीतीश कुमार ने अपने एक्स (Twitter) हैंडल पर लिखा, “लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है — सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। वोट करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान!”
लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है।
आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है — सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
पहले मतदान, फिर जलपान!— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 6, 2025
वहीं, लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।













