Breaking News: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत के लिए एक राहतभरी खबर निकलकर सामने आई है। ईरान ने भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जिसके बाद आज मुंबई के समुद्री क्षेत्र में एक जहाज दिखा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईरान ने उन जहाजों को इस रास्ते से गुजरने की इजाजत दी है जिनका अमेरिका या इजराइल से सीधा संबंध नहीं है। हालांकि इस मामले में अलग-अलग रिपोर्ट भी सामने आई हैं। रॉयटर्स ने एक ईरानी स्रोत के हवाले से कहा है कि इस तरह की किसी आधिकारिक छूट की पुष्टि नहीं की गई है।
Breaking News: हमले में भारतीय नागरिक की मौत
इसी बीच फारस की खाड़ी में एक गंभीर घटना भी सामने आई। बुधवार रात ‘सेफसी विष्णु’ नाम के एक अमेरिकी तेल टैंकर पर हमला किया गया, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमले में आत्मघाती नाव का इस्तेमाल किया गया था। जहाज पर मौजूद अन्य 27 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
दूसरी ओर एक राहत की खबर यह भी है कि लाइबेरिया के झंडे वाला तेल टैंकर ‘शेनलॉन्ग’ सुरक्षित रूप से मुंबई के समुद्री क्षेत्र में पहुंच चुका है। यह जहाज सऊदी अरब के रास तनूरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर भारत आया था और इसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी।












