Breaking News : झारखंड की राजनीति से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। झारखंड बीजेपी ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार को राजधानी रांची में बीजेपी चुनाव पदाधिकारी जुएल उरांव ने इसकी औपचारिक रुप से घोेषणा की।
Read More- Jharkhand News: अंश और अंशिका के रामगढ़ से बरामद होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन हुए भावुक
Breaking News : कई दिनो से खाली थी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी
बताते चलें कि कई दिनों से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी खाली थी। जिसके बाद आदित्य साहू को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि बाबूलाल मरांडी के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। जिसके बाद से ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी खाली थी।











