Breaking News: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। पार्टी नेतृत्व ने कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों में चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
झारखंड के कद्दावर नेता बंधु तिर्की को असम की कमान सौंपी गई है, जहाँ वे भूपेश बघेल और डी.के. शिवकुमार के साथ चुनावी रणनीति बनाएंगे।
Breaking News: कन्हैया कुमार और सचिन पायलट को मिली केरल की जिम्मेदारी
इसके साथ ही सचिन पायलट और कन्हैया कुमार जैसे युवा चेहरों को केरल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले चुनाव के लिए मुकुल वासनिक जैसे अनुभवी नेता मोर्चा संभालेंगे।
वहीं पश्चिम बंगाल में शकील अहमद खान और सुदीप रॉय बर्मन को अहम जिम्मे दी गई है। यह नियुक्तियां संकेत दे रही हैं कि कांग्रेस अब हर राज्य के लिए एक ‘स्पेशल-26’ टीम के साथ मैदान में उतर रही है।












