Breaking News: टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इग्लैंड का यह फैसला सही भी साबित हुआ। ओपनर अभिषेक शर्मा दूसरे ही ओवर में विल जैक्स का शिकार बने।
खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिये हैं। क्रीज पर संजू सैमसन और ईशान किशन मौजूद हैं। संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदो में 31 रन बना लिये हैं।
Breaking News: जैमी ओवरटन को मौका इग्लैंड टीम में मौका
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद कहा कि उनकी टीम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी। उन्होंने बताया कि टीम की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं इंग्लैंड ने अपने संयोजन में एक बदलाव करते हुए रेहान अहमद की जगह जैमी ओवरटन को मौका दिया है।
दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमें लगातार तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ रही हैं। इससे पहले 2022 और 2024 में दोनों के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक जीत दर्ज की थी।












