Jharkhand: राज्य सरकार ने झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) को खुदरा शराब दुकानों के Handover/Takeover की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के निर्देशानुसार, 1 जुलाई 2025 से यह कार्य प्रारंभ होगा, जो 5 जुलाई 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि खुदरा दुकानों का Handover/Takeover शुरू होते ही उन दुकानों से शराब की बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी। यह रोक तब तक लागू रहेगी जब तक संबंधित दुकान का भौतिक सत्यापन और Sale Vs. Deposit की राशि का परीक्षण पूरा नहीं हो जाता।
प्रमुख निर्देश:
Handover/Takeover की प्रक्रिया के तहत स्टॉक और वित्तीय विवरण का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
प्रत्येक जिले में खुदरा दुकानों के हस्तांतरण हेतु शिड्यूल जिला स्तर से तय किया जाएगा।
सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन दुकानों से पुनः बिक्री के लिए अलग दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
जब तक किसी दुकान का Handover/Takeover शुरू नहीं होता, तब तक पूर्ववत संचालन एवं बिक्री नियमों के तहत जारी रहेगा।यह कदम राज्य में शराब बिक्री व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।












