KhabarMantra: चाईबासा जिला के छोटा नगड़ा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें सुरक्षा बल का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल जवान को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया।
सूत्रों के अनुसार, जवान की स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। यह घटना माओवादी गतिविधियों से प्रभावित क्षेत्र में हुई है, जिससे एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और घटना की जांच जारी है।












