Ranchi: रांची की राजधानी में रंगदारी का बड़ा मामला सामने आया है। लालपुर थाना क्षेत्र के प्रतिष्ठित कारोबारी कृष्ण गोपालका को दुबई से कॉल कर 10 करोड़ रुपये की डिमांड की गई। धमकी देने वाले ने कहा—रकम नहीं देने पर कारोबारी और उनके बेटे को गोली मार दी जाएगी।
धमकी का तरीका
- पहले भारतीय नंबर से कॉल और मैसेज भेजे गए
- कारोबारी ने नंबर ब्लॉक किया
- इसके बाद दुबई से कॉल आया
- दबाव बनाने के लिए भेजा गया फायरिंग का वीडियो और निगरानी की क्लिप
एफआईआर दर्ज
कारोबारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
पुराने नेटवर्क का नया चेहरा
धनबाद और बोकारो क्षेत्र में कारोबारी और पेट्रोल पंप मालिक लंबे समय से इस तरह की धमकियों और गोलीबारी का सामना करते रहे हैं।
हाल ही में राजगंज के पेट्रोल पंप पर हुई फायरिंग इसका ताजा उदाहरण है।
पुलिस की नाकामी पर सवाल
अब तक 50 से ज्यादा घटनाओं के बावजूद मुख्य सरगना पुलिस की पकड़ से बाहर है।
उसके करीबी और रिश्तेदार भी खुलेआम नेटवर्क को आगे बढ़ा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सफेदपोशों का संरक्षण अपराधियों को बचाता है।
कारोबारी जगत में डर
रांची तक रंगदारी कॉल पहुंचने के बाद कारोबारी जगत में बेचैनी साफ दिख रही है। लगातार धमकी और गोलीबारी की घटनाओं ने व्यापारियों को दहशत में डाल दिया है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









