JharkhandNews: झारखंड कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
ददई दुबे गढ़वा जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे और मजदूर यूनियन के एक प्रखर नेता के रूप में भी जाने जाते थे। उन्होंने राज्य की राजनीति में एक मजबूत जननेता की भूमिका निभाई थी।
उनके निधन की खबर से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।











