Breaking News: झारखंड के हजारीबाग और बोकारो में करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी के खुलासे के बाद सिमडेगा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए कोषागार के सभी पुराने और नए लेनदेन की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
Read More- चाची से ‘Love Affair’ ने ली भतीजे की जान, अपनों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट
Breaking News: एक-एक बिल का हो रहा मिलान
उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर बनाई गई विशेष टीम हर बिल, वाउचर और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। जांच का मकसद है कि किसी भी वित्तीय अनियमितता को समय रहते पकड़ा जा सके। प्रशासन ने इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
Read More- Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च, यूनिक फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश
Breaking News: वित्त मंत्री ने दिये हैं सभी जिलों में कोषागार जांच के आदेश
सूत्रों के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में सभी निकासी और व्ययन पदाधिकारियों की एक अहम बैठक होगी, जिसमें वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता पर सख्त दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
Read More- Bokaro Treasury Scam में हो सकता है बड़ा खुलासा, बढ़ सकती है गबन की राशि
गौरतलब है कि राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सभी जिलों में कोषागार जांच के आदेश दिए हैं। इसी के तहत सिमडेगा में यह कार्रवाई की जा रही है, ताकि सरकारी पैसों के इस्तेमाल में पूरी पारदर्शिता बनी रहे।













