Ranchi News: राजधानी रांची से एक बार फिर आतंकी कनेक्शन सामने आया है। दरअसल आज सुबह-सुबह झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस के द्वारा रांची के लोअर बाजार स्थित इस्लामनगर के तब्रक लॉज में छापेमारी की गई कई घंटे की चली इस छापेमारी के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने हिरासत में लिया है है। पुलिस ने लॉज से कई लिक्विड के समान डिजिटल दस्तावेज और एक हथियार भी बरामद किया है।

आरोपी पुलिस हिरासत में
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड में आईएसआईएस का एक व्यक्ति शरण लिए बैठा हुआ है। इसके बाद देर रात दिल्ली पुलिस झारखंड पहुंची और झारखंड एटीएस की मदद से रांची के इस्लामनगर में छापेमारी की गई। अच्छा बीमारी के दौरान जब टीम लॉज पहुंची तो तीसरे ताले पर छापेमारी के दौरान व्यक्ति के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किया जिसके बाद और भी छानबीन की गई तो उसके पास कई सारे डिजिटल उपकरण डिजिटल दस्तावेज और एक छोटा सा लिक्विड भी बरामद किया गया है जो बताया जा रहा है कि किसी प्रकार का विस्फोटक था।
read more- रामकनाली हादसे पर मरांडी का हमला, बोले- यह प्राकृतिक नहीं बल्कि कृत्रिम आपदा है
आतंकी अशहर दानिश को एक लॉज के कमरा नंबर-4 से गिरफ्तार किया गया है, जहां वह लंबे समय से रह रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार का निवासी है। उसे 14 जनवरी 2024 को रांची में देखा गया था, और तभी से वह यहां रह रहा था।
गिरफ्तारी के बाद, दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने उसे पहले रांची एटीएस मुख्यालय लाया। इसके बाद उसे रांची सिविल कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली ले जाया जाएगा।

आपको बता दे कि झारखंड में समय-समय पर आईएसआईएस कनेक्शन सामने आया है। हाल के समय में झारखंड एटीएस ने आईएसआईएस कनेक्शन में करीब करीब 5 से 10 लोगों को अपने हिरासत में लिया है जिन्होंने कबूल किया है कि वह आईएसआईएस से मुख्य तौर पर जुड़े हुए थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे और इसी बीच आज सुबह झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की मदद से एक और आईएसआईएस संगठन से जुड़ा व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिया गया है








