Bihar Breaking News: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें, बिहार विधानसभा और विधान परिषद् के बजट सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार, यह बजट सत्र 2 फरवरी से शुरु होकर 27 फरवरी तक चलेगा। यह सत्र कुल 26 दिनों का होगा, जिसमें 19 बैठकें आयोजित की जाएगा। बैठक के दौरान बिहार के विकास और वित्तीय प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
Bihar Breaking News: 3 फरवरी को पेश होगा वार्षिक बजट
बजट सत्र के पहले दिन सदन शुरु होने से पहले यानी 2 फरवरी को राज्यपाल दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। वहीं, इसके बाद नीतीश सरकार द्वारा राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करा जाएगा, जिसमें बिहार की वर्तमान अर्थव्यवस्था और प्रगति का समावेशन होगा। इसके दूसरे दिन, यानी 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा।
Bihar Breaking News: बजट सत्र का समापन 27 फरवरी को होगा
इसके बाद सदन की कार्यवाही में बजट पर चर्चा होगी। 10 से 20 फरवरी के बीच बीच विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर विचार विमर्श किया जाएगा और फिर, मतदान संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान, सरकार द्वारा तृतीय अनुपूरक बजट भी सदन में पेश किया जाएगा। वहीं, सत्र के अंतिम सप्ताह में, यानी 23 फरवरी को विनियोग विधेयक पर चर्चा की जाएगी। बजट सत्र का समापन 27 फरवरी को होगा।
Read more- Jharkhand News: झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर बरकरार, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी













