केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, CBSE बोर्ड रिजल्ट 2025 आज किसी भी समय जारी किया जा सकता है. हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जानकारी के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.
रिकॉर्ड संख्या में छात्र हुए शामिल
इस साल CBSE बोर्ड परीक्षा में रिकॉर्ड 42 लाख छात्रों ने भाग लिया. इसमें लगभग 21 लाख छात्र 10वीं और 17 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए.
ऐसे करें रिजल्ट चेक
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं:
- cbseresults.nic.in
- cbse.gov.in
स्टेप्स:
- वेबसाइट खोलें और ‘CBSE 10th Result 2025’ या ‘CBSE 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड दर्ज करें.
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर लें.
DigiLocker से भी मिलेगा रिजल्ट
छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर भी अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं:
- लॉग इन करें और CBSE सेक्शन में जाएं.
- ‘Class 10 Marksheet’ या ‘Class 12 Marksheet’ विकल्प चुनें.
- रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरें.
- डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है.
CBSE ने सभी छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया या किसी अनाधिकृत स्रोत पर भरोसा न करें. केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या DigiLocker के जरिए ही रिजल्ट देखें.












