कोडरमा। देश में एनडीए की जीत और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के झारखंड में सबसे ज्यादा मतों से जीत होने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुप जोशी के नेतृत्व में स्थानीय झंडा चैक पर आतिशबाजी एवं मिठाई बाटकर खुशी मनाया गई। वहीं अनूप जोशी ने कहा कि देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला है। हम तीसरी बार सरकार बनाएंगे एवं केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी झारखंड में सबसे ज्यादा मतों से जीतने का रिकाॅर्ड दर्ज किया है, इसके लिए कोडरमा जिला भाजपा सभी का आभार एवं अभिनंदन करता है।
वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी की जीत कोडरमा लोकसभा की जनता की जीत है। अन्नपूर्णा देवी को जनता ने जो प्यार एवं आशीर्वाद दिया है उसके लिए वह ऋणी है। वहीं जीत के खुशी में शामिल वीरेंद्र सिंह, शिवेन्द्र सिन्हा, देवनारायण मोदी, चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नु, शशि भूषण प्रसाद, डाॅ. नरेश पंडित, डाॅ. राम सागर सिंह, संतोष सहाय, बाल गोविंद मोदी, राजेश सिन्हा, संजय शर्मा, नवीन चैधरी, इंद्रदेव मोदी, राकेश शर्मा, पिंटू मजूमदार, सुधीर सेठ, विजय राम, दिनेश सिंह, ईश्वर मोदी, सुभाष मोदी, सुनील बडगवे, मनोज जोशी, राजेश शर्मा, राजेश वर्मा, सविता देवी, रीता लोहानी, रेखा भदानी, सुनिती सेठ, बेवी देवी, दीपा भारती, सोनी देवी, बबीता देवी, श्वेता देवी, किरण देवी, विनोद सिन्हा, राजु यादव, सागर खान, किशोर पंडित, हरि पंडित, ओमप्रकाश दास, निरंजन कसेरा, शंकर सिन्हा, ललन सिन्हा, रामस्वरूप यादव, सतीश कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।