Jharkhand News: झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ , JAC बोर्ड द्वारा प्रस्तावित इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया हैं. अब यह परीक्षा 23 फरवरी को नहीं बल्कि 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी। जिसको लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने आधिकारिक पत्र जारी कर दी हैं.
Jharkhand News: परीक्षा के तिथि में बदलाव का कारण
इस संबंध में JAC ने बताया कि, 23 फ़रवरी को नगर निगम चुनाव होने हैं। जिस वजह से परीक्षा के तिथि में बदलाव किया गया है । बता दे, बोर्ड ने कक्षा आठवी, नौवीं और ग्यारहवीं परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है।
इस दिन छात्र डाउनलोड कर पाएंगे प्रवेशपत्र
Jharkhand News: नई डेटशीट के अनुसार, कक्षा आठवीं की परीक्षा अब 2 मार्च को आयोजित होगी। जिसके लिए प्रवेश पत्र छात्र जैक के अधिकारिक वेबसाइट से 20 फ़रवरी से डाउनलोड कर पाएंगे। इसके साथ ही, आंतरिक परीक्षा के अंक 5-15 मार्च तक अपलोड होंगें। वहीं, कक्षा नौवीं की परीक्षा 6 और 7 मार्च को आयोजित की जाएगी। जिसके लिए प्रवेश पत्र 24 फरवरी को अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगें।
बता करें, 11वीं कक्षा की तो, 11 वीं की परीक्ष 25 से 28 फरवरी तक दो पालियों में ली जाएगी। इसके साथ ही छात्रों को प्रशनपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।












