Jharkhand News– रांचीवासियों को आज बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात मिलने जा रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज इसका उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम के चलते शहर में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन और नो एंट्री जैसे कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.
ट्रैफिक में बड़े बदलाव – जानें किस रास्ते पर रहेगा प्रतिबंध
-
इन रूटों पर रहेगा वाहनों का प्रवेश बंद
- काठीटांड़, रातू और तिलता से पंडरा, पिरका मोड़ और न्यू मार्केट की ओर जाने वाले सभी मालवाहक वाहन, बस और कार प्रतिबंधित रहेंगी.
- केवल स्कूल बस और एम्बुलेंस को छूट मिलेगी.
- तिलता चौक से आने वाले वाहन रिंग रोड के बाएं-दाएं होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.
read more- रांची को आज मिलेगा रातू रोड फ्लाईओवर का तोहफा,जानें इसकी खासियतें..
-
शहर के प्रमुख चौकों पर वाहनों की आवाजाही बंद
- न्यू मार्केट चौक से रणधीर वर्मा चौक तक (एसबीआई मुख्य शाखा, कचहरी चौक, जाकिर हुसैन पार्क चौक होते हुए) सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी.
- मेन रोड और सर्कुलर रोड से किशोरी यादव चौक व जाकिर हुसैन पार्क की ओर आने वाले वाहन रेडियम चौक → एसएसपी चौक → जेल चौक → करमटोली चौक होते हुए डायवर्ट किए जाएंगे.
- शहीद चौक (अपर बाजार) से किशोरी यादव चौक की ओर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
- कटहल मोड़ से पिस्का मोड़ की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे, चारपहिया वाहन केवल आईटीआई बस स्टैंड तक ही जा सकेंगे.
मालवाहक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध
- सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सभी प्रकार के बड़े मालवाहक वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे.
- सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों पर भी रोक रहेगी.
वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था
- वीवीआईपी और वीआईपी वाहन: ओटीसी ग्राउंड
- ऑटो और चारपहिया वाहन: पंडरा बाजार समिति परिसर
- मोटरसाइकिल: आईटीआई कॉलेज ग्राउंड परिसर
राजभवन के पास ऑटो की भीड़ बनी चुनौती
फ्लाईओवर उद्घाटन से ठीक पहले राजभवन के पास ऑटो चालकों की भीड़ ट्रैफिक के लिए बड़ी परेशानी बन गई है. यहां ऑटो बिना अनुमति के लाइन में खड़े रहते हैं, जिससे अस्थायी जाम की स्थिति बनती है. प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है, अन्यथा यह स्थान एक स्थायी समस्या का रूप ले सकता है.
नगर निगम की कार्रवाई – अतिक्रमण हटाया गया
राजभवन के समीप नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सड़क किनारे बनी अस्थायी दुकानों को हटाया गया, जिससे यातायात सुचारु हुआ. प्रशासन से अपेक्षा है कि यह व्यवस्था आगे भी बनी रहे.
रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर: झारखंड की एक और उपलब्धि
- लंबाई: 3.57 किलोमीटर
- निर्माण समय: 2 साल 7 महीने
- लागत: ₹558 करोड़
- विशेषताएं:
- राज्य में पहली बार बुलेट प्रूफ व्यू कटर का प्रयोग, जिससे राजभवन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.
- मॉड्यूलर एक्सटेंशन ज्वाइंट लगाया गया है, जिससे आवाज और झटकों से मुक्ति मिलेगी.
- सुरक्षा मानकों का पूरा पालन, जिससे दुर्घटना की संभावनाएं न्यूनतम रहेंगी.
- जल संरक्षण प्रणाली: फ्लाईओवर से पानी ज़मीन के अंदर ले जाने की व्यवस्था.
- दुधिया सफेद लाइटिंग: फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे बेहतर रोशनी का प्रबंध.
निर्माण में सुरक्षा बनी प्राथमिकता
इस परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर मो. शाबिर (केसीसी बिल्डकॉन) ने बताया कि रातू रोड रांची का सबसे व्यस्त ट्रैफिक क्षेत्र है. भारी ट्रैफिक में बिना किसी दुर्घटना के काम को शून्य कैज्युलिटी के साथ पूरा करना सबसे बड़ी उपलब्धि रही.
रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन रांची के लिए सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा और स्मार्ट सिटी विकास की दिशा में बड़ा कदम है. उद्घाटन के दिन शहरवासियों से अपील है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें.
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।









