Ranchi: रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र में एक हिंदू परिवार के घर में घुसकर कथित मारपीट की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गंभीर रुख अपनाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच कमेटी का गठन किया गया है।
जांच कमेटी का नेतृत्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा करेंगे। समिति में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक जीतू चरण राम, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय जायसवाल, रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और पूर्व प्रत्याशी सन्नी टोप्पो को भी शामिल किया गया है।
जानकारी के अनुसार, गठित टीम 27 मई को चान्हो स्थित घटनास्थल का दौरा करेगी। समिति पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी जुटाएगी और तथ्यों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद रिपोर्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को सौंपी जाएगी।
घटना को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान महिला और बच्चे को भी चोटें आई हैं। साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय समझौते का दबाव बनाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
भाजपा की ओर से गठित जांच कमेटी के दौरे के बाद मामले में राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








