Patna: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। गुरुवार को मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभद्र शब्द कहने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
दरभंगा पुलिस ने शुक्रवार को मो. रिजवी उर्फ राजा को हिरासत में लिया। वह सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है और पेशे से पिकअप ड्राइवर बताया जा रहा है। वर्तमान में रिजवी को सिमरी थाने में रखा गया है और पूछताछ जारी है।
यह घटना सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक पर राहुल गांधी की सभा के दौरान हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
पटना में कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
घटना को लेकर शुक्रवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। स्थिति इतनी बिगड़ी कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले।
बीजेपी ने राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग की
इस विवाद के बाद बीजेपी ने पटना के गांधी मैदान थाने में FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
मामला गर्माया, सियासी टकराव तेज
घटना के बाद से बिहार की सियासत गर्मा गई है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर मंच से अशोभनीय भाषा के प्रयोग की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है, जबकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह भाजपा का “राजनीतिक षड्यंत्र” है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









