KhabarMantra: दक्षिण मध्य रेलवे के बल्हारशाह-काजीपेट सेक्शन के बेल्लमपल्ली स्टेशन यार्ड में तीसरी नई रेल लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) और नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य 16 से 19 जून के बीच किया जाएगा. इस तकनीकी कार्य के चलते रेलवे ने चक्रधरपुर और रांची रेल मंडलों से गुजरने वाली पांच लंबी दूरी की ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में रद्द कर दिया है. रद्द की गई ट्रेनों में अधिकांश एक दिन बाद राउरकेला और झारसुगुड़ा से होकर गुजरती हैं.
Read more: Ee Saala Cup Namde के लगे नारे, 9 साल बाद RCB ने IPL फाइनल में बनाई जगह
रद्द की गई ट्रेनें
- 03253 पटना–चर्लपल्ली स्पेशल: 16 और 18 जून को पटना से रवाना नहीं होगी.
- 07255 चर्लपल्ली–पटना स्पेशल: 18 जून को नहीं चलेगी.
- 07256 चर्लपल्ली–पटना स्पेशल: 20 जून को रद्द रहेगी.
- 07005 चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल: 16 जून को संचालन नहीं होगा.
- 07006 रक्सौल–चर्लपल्ली स्पेशल: 19 जून को रवाना नहीं होगी.
कोडरमा रूट की ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
फिरोजपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जून माह में कोडरमा से गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला जाएगा.
प्रभावित ट्रेनों में अमृतसर, टाटानगर, सियालदह और कोलकाता से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं.
Read more: रांची की बेटी तहरीन फातिमा बनीं मैट्रिक की डिस्ट्रिक टॉपर, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
डायवर्ट और देरी से चलने वाली ट्रेनें
- 18104 अमृतसर–टाटानगर एक्सप्रेस: 6 और 11 जून को तरनतारन व ब्यास होते हुए चलेगी.
- 12379 सियालदह–अमृतसर एक्सप्रेस: 13 जून को ब्यास और तरनतारन होकर जाएगी.
- 12357 कोलकाता–अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस: 14 और 17 जून को ब्यास व तरनतारन मार्ग से चलेगी.
- 12380 अमृतसर–सियालदह जालियांवाला बाग एक्सप्रेस: 8 जून को 35 मिनट और 22 जून को 25 मिनट की देरी से रवाना होगी.













