दुनियाभर में ChatGPT की सर्विस बंद हो गई है, जिससे यूजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि वे 2 घंटे से ChatGPT का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें लॉगिन करने और Ghibli फोटो बनाने में एरर जैसी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, अधिकांश यूजर्स ChatGPT चलाने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स को ऐप पर काम करने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा, कई यूजर्स प्लेटफॉर्म पर Ghibli इमेज नहीं बना पा रहे हैं। OpenAI ने सर्वर डाउन की बात को स्वीकार किया है, लेकिन अभी इसके ठीक होने की समयसीमा नहीं बताई है। बता दें कि अप्रैल में भी ChatGPT डाउन हो चुका है, जब कंपनी ने इसकी वजह Ghibli इमेज फीचर के कारण हुई भीड़ को बताया था। अब देखना होगा कि OpenAI इस समस्या का समाधान कब तक करता है और यूजर्स को फिर से ChatGPT की सर्विस मिलना शुरू होती है।













