रांची नगर निगम के क्षेत्र में सुबह 7:00 से मतदान जारी है शहर के सभी 909 बूथ पर मतदाताओं की भीड़ दिख रही है। जहां लोग अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ हरमू स्थित वार्ड 26 के बूथ संख्या 7 पर अपने वोट का इस्तेमाल किया।
मुख्यमंत्री Hemant Soren ने गली मोहल्ले के विकास के लिए मतदान को जरूरी बताया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शहर के सरकार बनाने में सभी की भूमिका पड़ी है अपने वार्ड अपने गली मोहल्ले के विकास के लिए वह अपने मतदान का इस्तेमाल जरूर करें उन्होंने कहा कि जो उनके क्षेत्र के अच्छे प्रत्याशी हैं उन्हें वोट देकर जीत है और लोकतंत्र के पर्व में अपनी मजबूती और बनाएं।












