Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ 133 बटालियन के शहीद स्मारक उद्यान में शहीद एएसआई सत्यवान कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी और ईश्वर से शहीद की आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
read more: NEET की परीक्षा में DVC कर्मी की पुत्री प्राकृति प्रिया ने किया शानदार प्रदर्शन
शहीद परिवार के साथ है राज्य सरकार
मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। गौरतलब है कि शनिवार सुबह चाईबासा के झारखंड-ओडिशा सीमावर्ती इलाके में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन के एएसआई सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें राउरकेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।












