Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस के यात्रा पर है। ऐसे में वे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक के दौरान, इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान भारत सरकार के साथ साथ कई राज्यों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें।
Read more- Jharkhand News: सिल्ली के एक स्कूल में घुसा लकड़बग्घा, मची अफरा-तफरी
Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने इस दौरान क्या कहा…
इस दौरान, सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखण्ड के लिए यह ऐतिहासिक और गर्व का पल है, क्योंकि झारखंड पहली बार ऐसी प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर सम्मालित हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि झारखण्ड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और हरित ऊर्जा सहित कई जगहों में तेज़ी से विकास की ओर बढ़ रहा है।
Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “विकसित भारत 2047” और “समृद्ध झारखण्ड 2050” के लक्ष्यों को दोहराते हुए विश्वास व्यक्त किया कि दावोस में वैश्विक नेताओं, देशों और प्रमुख कंपनियों के साथ हुई सार्थक चर्चाएं राज्य के विकास और निवेश को नई दिशा और गति प्रदान करेंगी।
Read more- Breaking News: नितिन नबीन को बनाया गया Bharatiya Janta Party का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष
कार्यक्रम के आखिर में मुख्यमंत्री ने आयोजन में शामिल सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और झारखण्ड की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।











