Ranchi News: संथाल हूल दिवस के अवसर पर आज झारखंड के मुख्यमंत्री और JMM के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और अन्य वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
हेमंत सोरेन ने वीरांगनाओं के संघर्ष और शहादत को किया नमन
हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और अन्य वीर शहीदों तथा वीरांगनाओं के संघर्ष और शहादत को शत-शत नमन। आजादी की लड़ाई से पहले संथाल में हूल विद्रोह के हमारे वीरों ने अंग्रेजी हुकूमत और महाजनों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ तथा जल-जंगल-जमीन की… pic.twitter.com/N7VCdW5It1
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 30, 2025
उन्होनें लिखा कि “हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और अन्य वीर शहीदों तथा वीरांगनाओं के संघर्ष और शहादत को शत-शत नमन. आजादी की लड़ाई से पहले संथाल में हूल विद्रोह के हमारे वीरों ने अंग्रेजी हुकूमत और महाजनों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ तथा जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए आदिवासी अस्मिता की मशाल जलाई थी. हमारे वीर पुरुखों की यही सीख हमें हमेशा न्याय और स्वाभिमान के लिए प्रेरित करती रहेंगी.”
परिवार संग दिल्ली में है मुख्यमंत्री
मालूम हो कि, फिलहाल हेमंत सोरेन दिल्ली में है. दरअसल, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन वर्तमान में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. इसी को लेकर मुख्यमंत्री, परिवार संग दिल्ली में मौजूद हैं.
read more- दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन, जानिए फिलहाल उनकी हालत कैसी है?













