मैथन/धनबाद: DVC हाइडल पावर स्टेशन पर कथित आतंकी हमलों से सुरक्षा करने को लेकर CISF के जवानों ने मॉक ड्रिल किया। जिसमें जवानों ने अपनी चुस्ती फुर्ती को दर्शाते हुए किसी भी हमले एवं परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार दिखें। इस दौरान जवानों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से डीवीसी मैथन परियोजना प्रमुख सुमन प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारियों को दिखाया कि वह सुरक्षा के प्रति कितने तत्पर हैं। मॉक ड्रिल में हाइडल स्टेशन पर हमले को दर्शाया गया और जवानों द्वारा हमलावर को तुरंत अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा के प्रति अपनी तत्परता को दिखाया। मौके पर मैथन परियोजना प्रमुख सुमन प्रसाद सिंह, सीआईएसएफ के मैथन यूनिट के उप कमांडेंट अनिल कुमार, सहायक कमांडेंट एस प्रतीक, सहायक कमांडेंट रविंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।












