रांची/नई दिल्ली: Cockroach Janata Party (CJP) ने 16 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च में शामिल होने के लिए झारखंड के लोगों से अपील की है। संगठन के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अंजिक्या सिंधे ने वीडियो जारी कर युवाओं, छात्रों और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों से अभियान में भाग लेने का आह्वान किया।
CJP के मुताबिक, यह मार्च राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, लोकतांत्रिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता से जुड़े सवालों को उठाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
दिल्ली में शाम 5 बजे होगा मार्च
CJP ने दिल्ली में मौजूद लोगों से 16 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम 5 बजे राजीव चौक स्थित सेंट्रल पार्क पहुंचने की अपील की है। वहीं, झारखंड में रहने वाले लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा फहराकर अभियान के प्रति समर्थन जताने का आग्रह किया गया है।
अंजिक्या सिंधे ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने आशुतोष और सौरव नाम के युवाओं को तिरंगा फहराने के मामले में जेल भेजे जाने का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर ऐसी स्थिति क्यों पैदा हो रही है।
‘लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज को कैद नहीं किया जा सकता’
CJP के राष्ट्रीय सदस्य अमित कुमार ने कहा कि तिरंगा पूरे देश का गौरव है और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। उन्होंने झारखंड के युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों से अभियान में भाग लेने की अपील की।
वहीं, CJP की रांची कोऑर्डिनेटर खुशबू चौधरी ने कहा कि झारखंड की धरती भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और अधिकारों की चेतना से जुड़ी रही है। उन्होंने लोगों से संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा फहराने का आग्रह किया।
संगठन ने स्पष्ट किया कि ‘लहरा दो तिरंगा’ अभियान के तहत लोग शांतिपूर्ण, अनुशासित और संवैधानिक तरीके से अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।
कार्यक्रम का विवरण
कार्यक्रम: लहरा दो तिरंगा मार्च
तारीख: 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
समय: शाम 5 बजे
स्थान: सेंट्रल पार्क, राजीव चौक, नई दिल्ली

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







