CM Hemant Soren: झारखंड में ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान विधि एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आवासीय कार्यालय में अहम बैठक बुलाई। इस दौरान सीएम ने वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
Read More- Palamu News: बाजार से लौट रहे थे घर, रास्ते में मिली मौत-दर्दनाक सड़क हादसे में बुझ गए दो चिराग
हर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत रहे-CM Hemant Soren
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत रहे, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहकर काम करने का निर्देश दिया गया।












