Wednesday, January 21, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

सीएम हेमंत सोरेन ने शहीदों के परिजनों को सौंपी 1 करोड़ 10 लाख रुपए की सम्मान राशि

हमारी सरकार शहीदों के सम्मान में उनके परिजनों को हरसंभव मदद करती रहेगी

October 8, 2025
in रांची
A A
सीएम हेमंत सोरेन ने शहीदों के परिजनों को सौंपी 1 करोड़ 10 लाख रुपए की सम्मान राशि
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने आज रांची में वीर शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम जी एवं संतन कुमार मेहता के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में 1 करोड़ 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान हेतु चेक सौंपा। अवसर पर डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

Read More-मोटोरोला का सबसे सस्ता और किफायती स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, कीमत मात्र इतनी 

शहीदो के बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार-सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान के परिजनों से सहानुभूति पूर्वक आत्मीयता के साथ बात-चीत की तथा उनकी पारिवारिक स्थिति की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शहीद परिजनों के दर्द को बांटा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद के परिजनों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने दोनों शहीद आरक्षी जवान के मां, पिता, पत्नी, बच्चे, भाई सहित अन्य परिजनों से बात की तथा पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Related Post

Jharkhand Politics: भाजपा के दबाव में पुलिस ने ढूँढ निकाले लापता बच्चे-आदित्य साहू का बड़ा बयान

Jharkhand Politics: भाजपा के दबाव में पुलिस ने ढूँढ निकाले लापता बच्चे-आदित्य साहू का बड़ा बयान

January 19, 2026
Jharkhand News: रांची के स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, केजी से 6 वीं तक की क्लास इतने बजे से होगी शुरु

Jharkhand News: रांची के स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, केजी से 6 वीं तक की क्लास इतने बजे से होगी शुरु

January 19, 2026
Ranchi Breaking News: 61 दिनों से लापता कन्हैया कोडरमा से बरामद

Ranchi Breaking News: 61 दिनों से लापता कन्हैया कोडरमा से बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

January 19, 2026
Jharkhand News: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की पहल रंग लायी, चेन्नई में भटकी सरस्वती की हो रही घर वापसी

Jharkhand News: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की पहल रंग लायी, चेन्नई में भटकी सरस्वती की हो रही घर वापसी

January 18, 2026

उन्होंने कहा कि शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम एवं संतन कुमार मेहता ने राज्यवासियों की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, उनकी शहादत को नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शहीद परिवार की पीड़ा को गहराई से समझती है। झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अधिकारियों के बेहतर समन्वय और प्रयास से आपको आज यह सम्मान राशि दी जा रही है। इस सम्मान राशि का बेहतर उपयोग करते हुए आप अपने बच्चों को सकारात्मक दिशा प्रदान करने का कार्य करें ताकि उनके बेहतर भविष्य का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।

Read More-घाटशिला उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने केन्द्रीय नेतृत्व को भेजे 4 बड़े नाम, ये है रेस में… 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार शहीद जवानों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने हेतु अलग से एक आवासीय विद्यालय रांची में बनाएगी। यह विद्यालय निजी विद्यालयों के तर्ज पर संचालित किए जाएंगे, जहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय निर्माण के लिए झारखंड जगुआर में चार एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। यह विद्यालय पुलिस विभाग द्वारा चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हमारे पुलिस विभाग के जवानों एवं कर्मियों के लिए एक अस्पताल भी बनाने पर विचार कर रही है जल्द एक बेहतर कार्य योजना बनाते अस्पताल निर्माण कार्य को मूर्त रूप दिया जाएगा। राज्य सरकार पुलिस परिवार के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिम्मत और धैर्य के साथ मजबूत होकर परिवार को आगे बढ़ाते रहें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद के परिजनों से कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि आप शहीद परिवार के सदस्यों का मनोबल बढ़ा रहे। हमारी सरकार आपलोगों के दु:ख-दर्द को गहराई से महसूस करती है। हमारी सरकार शहीदों के सम्मान में उनके परिजनों को हरसंभव मदद करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें तथा हिम्मत और धैर्य के साथ मजबूत होकर परिवार को आगे बढ़ाते रहें, चुनौतियों से घबराएं नहीं जब आपको जरूरत हो आप पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों से निसंकोच भेंट करें, आपकी पीड़ा को कम करने का प्रयास पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद के परिजनों को मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ उन्हें शीघ्र प्रदान किए जाए। मौके पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि दोनों शहीदों की पत्नी स्नातक पास हैं। पुलिस विभाग के नियम के अनुसार दोनों को क्लर्क की नौकरी दी जाएगी। उन्होंने अवगत कराया कि राज्य सरकार एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बीच हुए समझौते के आधार पर आज दोनों परिवारों को 1 करोड़ 10 लाख – 1 करोड़ 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गई है।

Read More-पाकिस्तान सेना पर TTP का बड़ा हमला, 11 सैनिकों की मौत, ISPR ने भारत पर लगाया आरोप 

पुलिस विभाग द्वारा उग्रवादी कांड में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के लिए तय की गई राशि को मिलाकर अनुमानित राशि 2 करोड़ रुपए दोनों शहीद परिवारों को उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिजनों को पेंशन सहित अन्य सेवांत लाभों से जोड़ें। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि पेंशन राशि सहित अन्य लाभ दिए जाने संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

Related Posts

Jharkhand Politics: भाजपा के दबाव में पुलिस ने ढूँढ निकाले लापता बच्चे-आदित्य साहू का बड़ा बयान
झारखंड

Jharkhand Politics: भाजपा के दबाव में पुलिस ने ढूँढ निकाले लापता बच्चे-आदित्य साहू का बड़ा बयान

January 19, 2026
Jharkhand News: रांची के स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, केजी से 6 वीं तक की क्लास इतने बजे से होगी शुरु
रांची

Jharkhand News: रांची के स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, केजी से 6 वीं तक की क्लास इतने बजे से होगी शुरु

January 19, 2026
Ranchi Breaking News: 61 दिनों से लापता कन्हैया कोडरमा से बरामद
Breaking News

Ranchi Breaking News: 61 दिनों से लापता कन्हैया कोडरमा से बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

January 19, 2026
Next Post
घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की चुप्पी से बढ़ी सियासी गर्मी, सोमेश-विक्टर के मतभेद ने अटका रखा है टिकट का फैसला

घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की चुप्पी से बढ़ी सियासी गर्मी, सोमेश-विक्टर के मतभेद ने अटका रखा है टिकट का फैसला

Big Breaking: सुप्रीम कोर्ट से सारंडा सेंक्चुअरी मामले में झारखंड सरकार को राहत

Big Breaking: सुप्रीम कोर्ट से सारंडा सेंक्चुअरी मामले में झारखंड सरकार को राहत

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

pratul shahdeo

भाजपा ने मुख्यमंत्री जी की स्विट्जरलैंड पर्यटन यात्रा पर किया कटाक्ष,कहा हद कर दिया आपने

January 20, 2026

Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

Jharkhand News: रांची-टाटा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, हाईवा ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर

Jharkhand Politics: नितिन नबीन के BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से झारखंड को भी मिलेगा फायदा! जानिए नितिन और झारखंड का Connection

Jharkhand News: सिल्ली के एक स्कूल में घुसा लकड़बग्घा, मची अफरा-तफरी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra