CM Hemant Soren : झारखंड में हूल विद्रोह के जनक और महान नायक शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू की आज पूरे राज्यभर में जयंत मनाई जा रही है। इसी दौरान सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने राजधानी रांची के कांके में स्थित सिद्दू-कान्हू पार्क पहुंचकर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Read More- चाची से ‘Love Affair’ ने ली भतीजे की जान, अपनों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट
CM Hemant Soren: झारखंड वीरों की पावन भूमि रही है
इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों की वह पावन भूमि है, जहाँ के आदिवासी और मूलवासियों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए तब संघर्ष शुरू किया था, जब देश के बाकी हिस्सों में आजादी का सपना तक नहीं देखा गया था। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध जो बिगुल फूंका था, वह आज भी हमें साहस और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
Read More- Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च, यूनिक फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश
CM Hemant Soren: पूरा देश उन पर गर्व महसूस करता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिदो-कान्हू का संघर्ष भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। आज न केवल आदिवासी समुदाय, बल्कि पूरा देश उन पर गर्व महसूस करता है। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों ने यहाँ की व्यवस्था को एक ऐसी दिशा दी है जो कभी समाप्त नहीं हो सकती। आज लाखों लोग उनकी जन्मस्थली और शहादत स्थलों पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद कर रहे हैं।












