Garhwa : शनिवार को गढ़वा जिले के मझिआव अंचल में उस वक्त माहौल गरम हो गया जब अंचल अधिकारी (सीओ) प्रमोद कुमार और उनकी पत्नी डॉ. श्यामा रानी के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। सीओ की पत्नी ने वहां काफी देर तक हो हल्ला मचाया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को मौके पर आना पड़ा।
Read More-मोटोरोला का धमाका-5.9mm की स्लिम बॉडी के साथ दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन Edge 70 लॉन्च
बिहार के पूर्व सांसद श्रीराम मांझी की बेटी हैं पत्नी
मिली जानकारी के मुताबिक, सीओ प्रमोद कुमार अपने सरकारी आवास में किसी महिला के साथ मौजूद थे। तभी अचानक उनकी पत्नी, जो बिहार के पूर्व सांसद श्रीराम मांझी की बेटी हैं, वहां पहुंच गईं और पति को कथित प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।
Read More-बोकारो में रहस्यमयी मौत! रेल पटरी पर मिला सीसीएल कर्मी का कटा हुआ शव
गुस्से में भरी पत्नी ने घर के दरवाजे बंद कर पति को अंदर कैद कर लिया। इस दौरान महिला ने काफी बवाल मचाया। मामला इतना बढ़ गया को कि मौके पर पुलिस और अधिकारियों को आना पड़ा। जिसके बाद हालात काबू में नहीं आए।
पत्नी ने कहा-कई दिनों से शक था पति पर
बताया जाता है कि सीओ प्रमोद कुमार ने छत से कूदकर बाहर निकलने की कोशिश की, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस बीच पुलिस ने सीओ की कथित प्रेमिका को हिरासत में लेकर महिला थाने भेज दिया।
Read More-शक के खेल में पति बना हत्यारा! पत्नी को गला दबाकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
डॉ. श्यामा रानी ने कहा कि उन्हें लंबे समय से शक था कि उनके पति का किसी गैर महिला के साथ अफेयर चल रहा है। उन्होंने साफ कहा- “अब मामला सिर्फ घर का नहीं, कानून का है।”
वहीं मौके पर पहुंचे एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल यह पारिवारिक विवाद का मामला लग रहा है, शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।












