कोडरमा। सत्ता तक पहुंचने की बेचैनी में कांग्रेस अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर पहुंच गई है। अपनी पुरानी लीक पर चलते हुए कांग्रेस ने सत्ता में आने पर संपत्ति पुनर्वितरण की बात कही है, जो देश के लिए घातक है। कांग्रेस का कहना है कि वो इनहेरिटेंस टैक्स लगाएगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे लूट लेगा। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस का मंत्र है। कांग्रेस की लूट… जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी।
चिंताजनक यह है कि ऐसे दौर में जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के उद्यमियों को ज्यादा से ज्यादा कमाकर राष्ट्रीय उत्पादकता और राष्ट्रीय आय बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, कांग्रेस कमाने वालों को तकलीफ और मुफ्तखोरों को इनाम देना चाहती है। प्रेस वार्ता में रामचन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, सुरेश यादव, चन्द्रशेखर जोशी, मनोज कुमार, शिवेन्द्र नारायण सिन्हा, दिनेश सिंह, नरेन्द्र पाल, राजकिशोर प्रसाद, दिनेश्वर प्रसाद, कृष्णा ब्रहपुरिया आदि शामिल थे।