गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा को कहा ‘सिंदूर का सौदागर’

मई 19, 2025
in Breaking News, देश National News, राजनीति Politics
A A
Congress leader Pawan Khera called BJP a 'sindoor ka saudagar'
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~5 मिनट•हिंदी बुलेटिन

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने भाजपा को ‘सिंदूर का सौदागर’ करार देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बार-बार यह दावा किया कि उन्होंने युद्ध रुकवाया, लेकिन इस बीच भारत को व्यापार बंद करने की धमकी दी. पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप रहे और इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

इसके साथ ही पवन खेड़ा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से राहुल गांधी के सवाल दोहराए. उन्होंने कहा, “विदेश मंत्री ने यह स्वीकार किया कि एयर स्ट्राइक से पहले पाकिस्तान को जानकारी दी गई थी. अब सरकार को यह बताना चाहिए कि इसके कारण हमारे कितने विमान गंवाए गए. यह कोई गलती नहीं, बल्कि एक गंभीर अपराध था. देश को सच्चाई जानने का हक है.”

📌 यह भी पढ़ें:
  • राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में झारखंड का कमाल, पूरव जैन ने जीता रजत पदक
  • हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे नेता और अधिकारी
  • अनुच्छेद 370 से ऑपरेशन सिंदूर तक, 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य-बाबूलाल ने गिनाई उपलब्धियां

वहीं, विदेश मंत्रालय ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि विदेश मंत्री ने यह कहा था कि ऑपरेशन के शुरुआत में पाकिस्तान को चेतावनी दी गई थी, न कि ऑपरेशन से पहले उन्हें पूरी जानकारी दी गई थी. मंत्रालय ने कहा कि तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और उन्होंने इसका विरोध किया.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

पवन खेड़ा ने इस दौरान मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री बनने और उनके पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जिया-उल-हक से किए गए कथित फोन कॉल का हवाला दिया. उन्होंने कहा, “मोरारजी देसाई ने जिया-उल-हक को हमारे RAW ऑपरेशन्स की सारी जानकारी दे दी, जिससे हमारे RAW एजेंटों की जानें गईं. यह एक ऐतिहासिक ग़लती थी, और ऐसे लोग आज विदेश मंत्री बनकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं.”

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सैनिकों के पराक्रम को अचानक ही डोनाल्ड ट्रम्प के बयान ने सीजफायर की दिशा में मोड़ दिया, जबकि प्रधानमंत्री मोदी चुप रहे. उन्होंने इसे ‘सिंदूर का सौदा’ और ‘देश से गद्दारी’ करार दिया.

राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर 19 मई को ट्वीट कर विदेश मंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था, “विदेश मंत्री की चुप्पी निंदनीय है. वह हमें यह बताएं कि किस अधिकार से उन्होंने पाकिस्तान को जानकारी दी और इसके चलते हम कितने विमान गंवा बैठे?”

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

इसके अलावा, कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में भी सरकार से सवाल उठाए गए थे, जिसमें 14 मई को ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के बारे में चर्चा की गई. CWC ने सरकार से यह भी सवाल किया कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई अचानक क्यों समाप्त हुई और क्यों ट्रम्प के बयान पर चुप्पी साधी गई?

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Ayushika Verma
Ayushika Verma

संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में झारखंड का कमाल, पूरव जैन ने जीता रजत पदक
झारखंड Jharkhand News

राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में झारखंड का कमाल, पूरव जैन ने जीता रजत पदक

अक्टूबर 14, 2026
हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे नेता और अधिकारी
झारखंड Jharkhand News

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे नेता और अधिकारी

अक्टूबर 14, 2026
अनुच्छेद 370 से ऑपरेशन सिंदूर तक, 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य-बाबूलाल ने गिनाई उपलब्धियां
झारखंड Jharkhand News

अनुच्छेद 370 से ऑपरेशन सिंदूर तक, 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य-बाबूलाल ने गिनाई उपलब्धियां

अक्टूबर 14, 2026
Next Post
“विकसित कृषि संकल्प अभियान” का आगाज: किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान की हुई शुरूआत

"विकसित कृषि संकल्प अभियान" का आगाज: किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान की हुई शुरूआत

Horoscope-Today

Today's Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए दैनिक भविष्यवाणी

Where was Ranchi's first Durga Puja held? Discover its 187-year-old history.

रांची की पहली दुर्गा पूजा कहां हुई थी? जानें 187 साल पुराना इतिहास  

अक्टूबर 15, 2026

नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, भोग, मंत्र, आरती और व्रत कथा

झारखंड में सुबह कुहासा, दिन में धूप; पलामू समेत 4 जिलों में बारिश के आसार

सौभाग्य योग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मिथुन को लोन में सफलता तो मकर को मिलेगी सरकारी राहत

राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में झारखंड का कमाल, पूरव जैन ने जीता रजत पदक

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे नेता और अधिकारी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts