रांची के पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में आज कांग्रेस पार्टी “संविधान बचाओ रैली” निकालेगी, जो दोपहर 12 बजे शुरू होगी. बता दें इस रैली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव, RJD के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष शिबू सोरेन, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के नेता हेमंत सोरेन, RJD के महासचिव कैलाश यादव, आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी और AAP की नेता सुनीता केजरीवाल सहित अन्य कई बड़े नेता शामिल होंगे.
रैली का उद्देश्य-
यह रैली भारतीय संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए आयोजित की जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में कहा था कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है. उन्होंने विपक्षी दलों से एकजुट होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की है.
रैली की तैयारी-
रैली स्थल को लकर तैयारी पुरी हो गई है और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक रैली को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को आमंत्रित किया गया है.












