Thursday, March 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

टासरा प्रोजेक्ट से सटे घरों में दरारें, स्थानीयों ने जताया विरोध, प्रशासन से विस्थापन व क्षतिपूर्ति की मांग

सेल चासनाला की महत्वाकांक्षी टासरा प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में घिर गया है।

May 21, 2025
in झारखंड
A A
Cracks in houses adjacent to Tasara project, locals protest, demand for displacement and compensation from the administration

Cracks in houses adjacent to Tasara project, locals protest, demand for displacement and compensation from the administration

Share on FacebookShare on Twitter

KhabarMantra: सेल चासनाला की महत्वाकांक्षी टासरा प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में घिर गया है। शुक्रवार को प्रोजेक्ट से सटे रोहड़ाबाँध बस्ती के निवासियों ने अपने घरों में आई दरारों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीयों का आरोप है कि बिना उचित विस्थापन के कोयला खनन के लिए की जा रही हैवी ब्लास्टिंग के कारण उनके घरों की दीवारों में गंभीर दरारें पड़ गई हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी खान सुरक्षा विभाग को दी थी। विभाग की टीम ने स्थल पर पहुँचकर जाँच की, परंतु दरारों की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर लौट गई। उनका कहना है कि सेल प्रबंधन और उसके संवेदक कल्याणेश्वरी टासरा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड (KTMPPL) जानबूझकर स्थानीय लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है।

प्रभावित लोगों ने आशंका जताई कि ब्लास्टिंग के चलते किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। उनका आरोप है कि ब्लास्टिंग की प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे जान-माल का खतरा बढ़ गया है।

Related Post

Dhanbad News: बकाया बिल के लिए शव रोके जाने पर बवाल, मेयर संजीव सिंह ने चुकाया पैसा-अस्पताल पर उठे सवाल

Dhanbad News: बकाया बिल के लिए शव रोके जाने पर बवाल, मेयर संजीव सिंह ने चुकाया पैसा-अस्पताल पर उठे सवाल

March 12, 2026
Dhanbad News: धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले

Dhanbad News: धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले

March 12, 2026
Dhanbad News: बुंदेला बस से 1400 किलो नकली पनीर व 90 किलो नकली घी जब्त, ड्राइवर-खलासी पुलिस के हवाले

Dhanbad News: बुंदेला बस से 1400 किलो नकली पनीर व 90 किलो नकली घी जब्त, ड्राइवर-खलासी पुलिस के हवाले

March 12, 2026
Jharkhand News: Sahibganj officer embezzled grain worth Rs 1 crore, suspended by government during assembly session

Jharkhand News: Sahibganj में अधिकारी ने गबन किया एक करोड़ का अनाज, विधानसभा के चलते सत्र में सरकार ने किया निलंबित

March 12, 2026

इस पूरे घटनाक्रम पर केटीएमपीएल के प्रोजेक्ट निदेशक टी. रमेश ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि घरों में दरारें पड़ी हैं तो कंपनी मरम्मत कार्य कराएगी। उन्होंने बताया कि सेल और राज्य सरकार विस्थापन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है और प्रभावित परिवारों को जल्द पुनर्वासित किया जाएगा। रमेश ने आश्वासन दिया कि किसी को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

स्थानीयों की मांग:

  • विस्थापन प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
  • दरारों के लिए उचित क्षतिपूर्ति दी जाए।
  • ब्लास्टिंग से पहले प्रभावित क्षेत्र की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

 

Related Posts

Dhanbad News: बकाया बिल के लिए शव रोके जाने पर बवाल, मेयर संजीव सिंह ने चुकाया पैसा-अस्पताल पर उठे सवाल
झारखंड

Dhanbad News: बकाया बिल के लिए शव रोके जाने पर बवाल, मेयर संजीव सिंह ने चुकाया पैसा-अस्पताल पर उठे सवाल

March 12, 2026
Dhanbad News: धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले
झारखंड

Dhanbad News: धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले

March 12, 2026
Dhanbad News: बुंदेला बस से 1400 किलो नकली पनीर व 90 किलो नकली घी जब्त, ड्राइवर-खलासी पुलिस के हवाले
झारखंड

Dhanbad News: बुंदेला बस से 1400 किलो नकली पनीर व 90 किलो नकली घी जब्त, ड्राइवर-खलासी पुलिस के हवाले

March 12, 2026
Next Post
JMB-Terrorists-Arrest-in-Bengal-Amid-India-Pakistan-Tension

बीरभूम में दो जेएमबी आतंकवादी गिरफ्तार, देश विरोधी साजिश रचने का आरोप

नीरज सिंह हत्याकांड: अनुसंधानकर्ता का बयान दर्ज, आरोपी रिंकू सिंह फरार घोषित

नीरज सिंह हत्याकांड: अनुसंधानकर्ता का बयान दर्ज, आरोपी रिंकू सिंह फरार घोषित

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Dhanbad News: बकाया बिल के लिए शव रोके जाने पर बवाल, मेयर संजीव सिंह ने चुकाया पैसा-अस्पताल पर उठे सवाल

Dhanbad News: बकाया बिल के लिए शव रोके जाने पर बवाल, मेयर संजीव सिंह ने चुकाया पैसा-अस्पताल पर उठे सवाल

March 12, 2026

Mahakumbh viral girl Monalisa wedding: महाकुंभ की ‘रुद्राक्ष गर्ल’ मोनालिसा भोसले ने फरमान खान से रचाई शादी, जानें कौन हैं उनके दूल्हे राजा?

Dhanbad News: धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले

Hardik Pandya Controversy: जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने किया तिरंगे का अपमान? पुलिस स्टेशन पहुंचा मामला

Dhanbad News: बुंदेला बस से 1400 किलो नकली पनीर व 90 किलो नकली घी जब्त, ड्राइवर-खलासी पुलिस के हवाले

Jharkhand News: Sahibganj में अधिकारी ने गबन किया एक करोड़ का अनाज, विधानसभा के चलते सत्र में सरकार ने किया निलंबित

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra