Dhanbad: नए रेल पुलिस अधीक्षक (Rail SP) कैलाश करमाली ने पदभार ग्रहण करते ही साफ कहा कि रेलवे क्षेत्र में अपराध रोकना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए विशेष अभियान जल्द ही शुरू किए जाएंगे।
रेल एसपी करमाली ने बताया कि रेलवे पुलिस ने पहले भी गांजा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया है और कई अपराधियों को जेल भेजा गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस को दें।
कैलाश करमाली ने कहा कि वे स्वयं रेलवे स्टेशन और ट्रेनों का निरीक्षण करेंगे और सभी अधिकारी व जवान ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात रहेंगे।
कैलाश करमाली का प्रोफाइल
- बैच – 2017 IPS
- निवास – रामगढ़, झारखंड
- पिछला पद – ट्रैफिक एसपी, रांची












